Saharanpur News: पुलिस की सख्ती के बाद दुकानदारों ने ली राहत की सांस
सहारनपुर, अक्टूबर 24 -- Saharanpur News: श्रीरामबाग परिसर स्थित प्राचीन मां भगवती मेले में मुस्लिम दुकानदारों को दो घंटे के भीतर दुकानें हटाने की चेतावनी देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष रोहित प्रधान का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। सीओ की चेतावनी और पुलिस की सख्ती के बाद शनिवार को रोहित प्रधान और उनके समर्थक मेले में नजर नहीं आए। इससे दुकानदारों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को रोहित प्रधान ने मेले में पहुंचकर मुस्लिम दुकानदारों को दो घंटे के भीतर दुकानें हटाने की चेतावनी दी थी। उन्होंने अपने समर्थकों को शनिवार सुबह श्री बालाजी धाम के निकट एकत्र होने का संदेश भी दिया था। यह भी पढ़ें- यूपी में भगवती मेले में मुस्लिम दुकानदारों को दुकानें हटाने की चेतावनी, कहा- दो घंटे में करें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.