सहारनपुर, जुलाई 20 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। कोर्ट में चल रहे पारिवारिक विवाद की रंजिश में एक युवक पर ससुराल पक्ष के घर पहुंचकर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। कोतवाली देहात पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात के ग्राम पुजना निवासी आर्यन चौधरी ने दर्ज कराए मामले में बताया कि उसकी बहन छाया की शादी करीब 10 वर्ष पहले शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी रामकोर निवासी अजय उर्फ कुक्कू से हुई थी। दोनों के बीच विवाद के चलते मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि शनिवार रात अजय कार से उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने कार में बैठे-बैठे हथियार से आर्यन, उसके पिता आजाद सिंह और बहन छाया पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। दरवाजे के ...