सहारनपुर, अगस्त 8 -- Saharanpur News: सहारनपुर। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई 2.0) के तहत कराए जा रहे भूमि संरक्षण एवं जल संरक्षण कार्यों की शनिवार को डीएम अरविंद कुमार चौहान ने मौके पर पहुंचकर गुणवत्ता परखी। उन्होंने नागल विकासखंड के पनियाली कासिमपुर और पठोड़ी बक्काल में तालाबों के जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही तालाब के किनारों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डीएम ने सबसे पहले पनियाली कासिमपुर में खसरा नंबर 955 और 956 में कराए जा रहे तालाब जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद सूक्ष्म जलागम समिति ताजपुर के ग्राम पठोड़ी बक्काल में खसरा संख्या 117 स्थित तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली तथा तालाब के आसपास ...