Saharanpur News: पांच हजार किलो पॉलीथिन जब्त, निगम ने वसूला 48 हजार जुर्माना
सहारनपुर, अगस्त 22 -- Saharanpur News: प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर निगम के अभियान में जुलाई माह में 17 स्थानों पर छापेमारी कर करीब पांच हजार किलो पॉलीथिन जब्त की गई। टीमों ने बाजारों, दुकानों और अन्य स्थानों पर कार्रवाई करते हुए नियम तोड़ने वालों के चालान किए। अभियान के दौरान नगर निगम ने कुल 48,300 रुपये शुल्क वसूला। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह ने बताया कि पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ जुलाई में कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित पॉलीथिन पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ नालियों में जलभराव की समस्या भी बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.