सहारनपुर, अगस्त 3 -- Saharanpur News: सहारनपुर। पहली संतान को जन्म देने के कुछ ही देर बाद प्रसूता की मौत होने से बाजोरिया रोड स्थित निजी अस्पताल में रविवार को जमकर हंगामा हो गया। देवबंद क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी आंचल पत्नी अमर की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही, मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर भीम आर्मी कार्यकर्ता भी पहुंच गए। हालात बिगड़ने पर सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने पहले ऑपरेशन के लिए 30 हजार रुपये जमा कराए। डिलीवरी के बाद नवजात की हालत नाजुक बताकर भर्ती किया गया और प्रसूता को खून चढ़ाने के नाम पर दो बार खू...