सहारनपुर, अगस्त 13 -- Saharanpur News: पशु चिकित्सक डॉ. राजबीर की मौत के मामले में दस दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार को बिहारीगढ़ थाने में हंगामा किया। थाना प्रभारी सत्येंद्र नागर से मुलाकात के बाद संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर परिजन ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए और मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। गौरतलब है कि तीन अगस्त को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मनोहरपुर स्थित एनएचएआई रेस्ट एरिया के पीछे पेड़ से डॉ. राजबीर का शव लटका मिला था। वह बादशाहपुर निवासी थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजनों का आरोप है कि घटना को दस दिन बीतने के बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। बुधवार को परिजन थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि पुलिस उन्...