Saharanpur News: परिचित ने घर से उड़ाए 20 लाख के जेवर, सुनार समेत दो गिरफ्तार
सहारनपुर, अक्टूबर 21 -- Saharanpur News: नानौता। नानौता थाना क्षेत्र के जंधेड़ी गांव में महिला के घर से करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला का परिचित है, जबकि दूसरा सुनार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद किए हैं। मंगलवार को एसपी देहात ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, 19 अक्टूबर को जंधेड़ी निवासी बाला पत्नी स्वरूप ने तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर रात में उनके घर में घुसा और संदूक का कब्जा तोड़कर सोने-चांदी के जेवर तथा 2500 रुपये चोरी कर ले गया। इस पर थाना नानौता में मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी देहात मयंक पाठक और सीओ के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विकास चारण के नेतृत्व में पुलिस और मिशन शक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.