सहारनपुर, जुलाई 29 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार को एक युवक की पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ गया था और उसका पत्नी से विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर चुंगी निवासी 31 वर्षीय शुभम अपनी पत्नी से मिलने कांशीराम कॉलोनी आया था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद शुभम कॉलोनी में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों के साथ ही क्षेत्रीय पार्षद राजकुमार शर्मा ने भी उसे नीचे उतरने के लिए काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। इस दौरान उसका पांच वर्षीय बेटा भी उसे नीचे आने की गुहार लग...