सहारनपुर, जुलाई 4 -- Saharanpur News: गंगोह। मोहल्ला कोटला में एक व्यक्ति पर अपनी पहली पत्नी को मृत बताकर एक विधवा महिला से विवाह तय करने का आरोप लगा है। रिश्ता पक्का करने के दौरान कथित पहली पत्नी अपने बच्चों और परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक, मारपीट और हंगामा हो गया। तहरीर के अनुसार, मोहल्ला कोटला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी विधवा बहन का रिश्ता पानीपत निवासी युवक से तय किया जा रहा था। युवक ने परिवार को बताया था कि उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। इसी बीच पहली पत्नी मौके पर पहुंची और खुद को युवक की पत्नी बताते हुए दूसरी शादी का विरोध किया। आरोप है कि विवाद के दौरान विधवा महिला, उसकी मां और पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। सूचना...