सहारनपुर, जुलाई 9 -- Saharanpur News: सहारनपुर। जनकपुरी क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने पूर्व कर्मचारी पर घर में घुसकर गला काटने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़ित महेश पोपली पुत्र बजीर चंद पोपली निवासी रणजीत नगर, बेरीबाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हिमांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार छह जुलाई की रात महेश पोपली ट्रांसपोर्ट नगर से घर पहुंचे। बैठक का गेट खोलते ही सोफे के पास छिपे हिमांशु ने कथित तौर पर छोटी आरी से उनके गले पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हिमांशु ने कहा कि नौकरी से निकालने का बदला लेने आया है और जान से मार देगा। बचाव के दौरान महेश के गले और मुंह पर चोट आई। शोर सुनकर पत्नी अलका पोपली और बेटा गौरव पोपली पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गया। पीड़ित के अनुसार आरोपी अपना बैग और मोबाइल...