सहारनपुर, नवम्बर 14 -- Saharanpur News: सहारनपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर उनके विचारों और देश के विकास में योगदान को याद किया गया। कांग्रेस नेताओं ने नेहरू के बताए रास्ते पर चलने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने नेहरू से जुड़े अपने संस्मरण साझा किए। उन्होंने कहा कि नेहरू की दूरदर्शी सोच ने देश को विकास की नई दिशा दी। शिक्षा, विज्ञान और उद्योग के क्षेत्र में स्थापित संस्थान आज भी देश की तरक्की में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि नेहरू ने लोकतांत्रिक व्यवस्था और देश की एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- Bihars...