सहारनपुर, जुलाई 31 -- Saharanpur News: रामपुर मनिहारान। बड़गांव - रामपुर मनिहारान मार्ग पर कार के बोनट पर नील गाय के टकराने से कार अनियंत्रित होकर सड़क के एक ओर चली गई। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। और कार सवार बाल बाल बच गए। प्रतिदर्शियों के अनुसार यदि कार पलट जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था और आस पास चल रहे वाहन चालक कार की चपेट में आ सकते थे। गांव खानपुर निवासी प्रधान अमित चौधरी कार में सवार होकर अपने गांव खानपुर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव कालाहेड़ी के निकट पहुंचे। तो तभी एक नील गाय कार के बोनट से जा टकराई। जिससे कार सड़क के दूसरी ओर चली गई। नील गाय की टक्कर से गाड़ी का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में कार सवार के मामूली चोटे आई है। घटना के समय सड़क से गुजर रहे दोपहिया वाहन चालकों में अफरा तफरी मच रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...