सहारनपुर, अगस्त 25 -- Saharanpur News: सहारनपुर। जिला वाल्मीकि सभा के जिलाध्यक्ष पद के चुनाव में नीलम कल्याण ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वरदान घावरी को 3889 मतों से हराकर जीत दर्ज की। नीलम कल्याण को सर्वाधिक 18,004 मत मिले। वह उप्र एससी/एसटी आयोग के सदस्य महीपाल वाल्मीकि की पत्नी हैं। सोमवार को हुए चुनाव में कुल 55,255 मत पड़े, जिनमें 5,704 मत निरस्त हुए। वरदान घावरी को 14,115, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजमोहन सूद को 10,430 और विश्वास कागड़ा को 7,002 मत मिले। चुनाव अधिकारी संजीव कुमार और विश्वंभर सिंह ने परिणाम घोषित किया। चुनाव के बाद संरक्षक मंडल की ओर से भगवान वाल्मीकि मंदिर परिसर में नीलम कल्याण को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर विश्वंभर सिंह, हुकमचंद, संजीव कुमार, चौधरी तिलक राज, पारस राज, राहुल जोलान, सुखपाल सिंह एडवोकेट और नानू र...