Saharanpur News: नीलगाय से टकराकर बाइक सवार घायल
सहारनपुर, जुलाई 18 -- Saharanpur News: नागल। गुरुवार शाम स्टेट हाईवे पर नीलगाय से टकराकर एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। सहारनपुर के नवीन नगर निवासी पंकज कुमार गुरुवार शाम बाईक पर सवार हो घर लौट रहा था। शाम करीब 7:30 बजे जैसे ही वह एमएलडी स्कूल के निकट पहुंचा तभी अचानक उसकी बाइक के सामने आई नीलगाय से उसकी बाइक टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पंकज ने प्रशासन से प्रधानमंत्री राहत रोड ट्रेफिक एक्सीडेंट योजना के तहत उपचार कराए जाने गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.