सहारनपुर, अगस्त 19 -- Saharanpur News: सहारनपुर। नगर निगम की ओर से शहरवासियों को शुद्ध एवं निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में महापौर डॉ. अजय कुमार ने बुधवार को वार्ड संख्या 36 में नगर निगम निधि से 32 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 35 एचपी क्षमता के पंप निर्माण कार्य का रिबन काटकर शुभारंभ किया। वार्ड में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने महापौर का पगड़ी पहनाकर एवं माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि नगर निगम लोगों को शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति कराने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है। इसके लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नए पंपों की स्थापना के साथ ही पुराने पंपों के रिबोर का कार्य भी बड़े स्तर पर कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की वाटर टेस्टिंग लैब द्वारा प्...