सहारनपुर, अक्टूबर 10 -- Saharanpur News: बेहट। कस्बे में बस स्टैंड के पास नि:शुल्क जांच एवं परामर्श शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन चेयरमैन अब्दुल रहमान उर्फ शालू व हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नईम कुरैशी ने फीता काटकर किया। शिविर में डॉ. नईम कुरैशी, हड्डी एवं जोड़ विशेषज्ञ डॉ. ऋषभ गर्ग तथा जनरल फिजिशियन डॉ. कुश सिंह ने कस्बे और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे करीब 109 मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। शिविर में मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।इस दौरान मेडिग्राम द सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की टीम से प्रशांत कुमार, प्रवेश सिंह, राम अवतार गर्ग, अमित राठौर, शुभम शर्मा, अंकित कुमार, आशीष कुमार और रीतु सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: नवरात्र में मीट-अंडे की दुकानें बंद कराने की मांग को लेकर ...