सहारनपुर, अक्टूबर 24 -- Saharanpur News: कोतवाली देहात पुलिस ने अहमद कॉलोनी में घर से जेवर और नकदी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, घड़ियां और अन्य सामान बरामद किया है। 16 अक्टूबर को फतेह मोहम्मद निवासी अहमद कॉलोनी ने घर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने 24 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर नवनिर्मित हाईवे के बड़ी नहर पुल के पास से असगर निवासी हबीबगढ़ और सोनू निवासी यमुनानगर, हरियाणा को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करना कबूला। पुलिस के मुताबिक, असगर पर चिलकाना थाने में 2020 में भी मुकदमा दर्ज है। बरामद सामान में छह कंगन, दो हार, चार अंगूठियां, एक टीका, झुमके, टॉप्स, छह नथ, आठ पाजेब, बिछुए, तीन घड...