सहारनपुर, अक्टूबर 10 -- Saharanpur News: सहारनपुर। शारदीय नवरात्र के दौरान महानगर में मांस की दुकानों और बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। विभाग संगठन मंत्री अमित और महानगर अध्यक्ष प्रवीण बंसल के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत और पूजा-अर्चना करते हैं। मां शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए भी दूर-दराज से श्रद्धालु सहारनपुर होकर गुजरते हैं। ऐसे में प्रमुख मार्गों पर मांस की बिक्री और खुले में प्रदर्शन से उनकी धार्मिक भावनाएं प्रभावित हो सकती हैं। संगठन ने प्रशासन से नियमानुसार मांस की दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी करने और महानगर के साथ शाकंभरी देवी मार्ग पर निगरानी बढ़ाने की मांग की। यह भी पढ़ें- Sah...