सहारनपुर, सितम्बर 23 -- Saharanpur News: नागल। थाना पुलिस ने किसानों के नलकूपों पर हुए विद्युत उपकरण चोरी का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विद्युत उपकरण बरामद कर किए। थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने बताया कि सोमवार रात पुलिस शीतलाखेड़ा नैनसोब मार्ग पर गश्त कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक नलकूपों पर चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने तुरंत बताए गए स्थान से एक युवक को हिरासत में लिया‌। जिसे थाने लाकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम प्रशांत निवासी आमकी दीपचंदपुर थाना नागल बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से विद्युत उपकरण चोरी करने के औजार सहित चाबी बरामद करते हुए उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया 5 किलो तांबा, केबल, कटआउट व स्टार्टर आदि बरामद किया है।थाना प्रभारी ने बताया कि युवक ने 14 अगस्त को ...