सहारनपुर, जुलाई 26 -- Saharanpur News: गंगोह संवाददाता। करनाल हाईवे रोड नया कुंडा स्थित राणा फायर वर्क्स पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से हुई मौत व मानव अंगों के परखचे उडने के प्रकरण में फैक्ट्री मालिक गाजियाबाद निवासी मालिक हसन के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के अलावा विस्फोटक अधिनियम में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस पार्टियां रवाना कर दी गई है। उधर मृतकों के परिजन दोपहर बाद तक भी पोस्टमार्टम हाउस में नही आ सके थे। शुक्रवार की सायं लगभग 4 बजे घटित पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट की गुंज कई किलोमीटर दूर तक गई, और गांव के मकान व वाहन तक दहल गये। कुंडा चौकी इंचार्ज सत्येन्द्र कुमार को प्रधान सनव्वर द्वारा सूचना दी गई। जिसे मिलते ही एसआई अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गये, उधर गंगोह कोतवाली पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम, पुलिस अधिकारी और प्रशासनि...