सहारनपुर, अक्टूबर 15 -- Saharanpur News: सहारनपुर। जिले में धान की सरकारी खरीद आज 15 अक्टूबर से शुरू होगी, जो 15 फरवरी तक चलेगी। इसके लिए जनपद में 16 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। खास बात यह है कि इस बार किसानों को सरकारी केंद्रों पर धान बेचने के लिए फार्मर रजिस्ट्री होना अनिवार्य होगा। यानी फार्मर आईडी के बिना किसान अपनी उपज सरकारी केंद्रों पर नहीं बेच सकेंगे। यह भी पढ़ें- Shamli News: धान खरीद में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, 48 घंटे में करना होगा भुगतान जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजय श्रीवास्तव के अनुसार, इस बार सरकार ने सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया है, जबकि ए ग्रेड धान की खरीद 2461 रुपये प्रति कुंतल की दर से होगी। एमएसपी पर खरीद को फॉर्मर आईडी अनिवार्य की गई है। ऐसे में जिन किसानों ने अभी तक फार्मर...