Saharanpur News: धर्मशाला की कोठरी का ताला तोड़ कपड़े चोरी, दो गिरफ्तार
सहारनपुर, अगस्त 28 -- Saharanpur News: रायवाला स्थित सेठ कुंज बिहारी धर्मशाला की कोठरी का ताला तोड़कर कपड़े चोरी करने के मामले में मंडी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बाबालाल दास रोड स्थित श्मशान घाट के गेट के पास से सागर पुत्र राजकुमार निवासी कम्बोह कटहेरा, रायवाला और बिन्नी उर्फ बिजेंद्र पुत्र साधूराम निवासी रायवाला को पकड़ा। दोनों के कब्जे से चोरी के 10 सूट सलवार, 30 कट पीस सूट सलवार और 370 रुपये बरामद हुए। मामले में प्रबंधक मामचंद पुत्र केहर सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस बढ़ाई गई। पुलिस के मुताबिक बिन्नी पर पहले एक और सागर पर दो मुकदमे दर्ज हैं। दोनों को न्यायालय में पेश किया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.