Saharanpur News: दो हजार बुजुर्गों की पेंशन पर ब्रेक, बुढ़ापे का सहारा छिना
सहारनपुर, जुलाई 10 -- Saharanpur News: जिले में करीब दो हजार बुजुर्गों की वृद्धावस्था पेंशन पर ब्रेक लगने से उनके सामने रोजमर्रा के खर्च का संकट खड़ा हो गया है। दस्तावेजों के सत्यापन में कमी और आयकरदाता पाए जाने के कारण इन लाभार्थियों का भुगतान रोक दिया गया है। पेंशन बहाल कराने के लिए बुजुर्ग लगातार विकास भवन और समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार, जिले में एक लाख से अधिक बुजुर्ग वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं, लेकिन शासन स्तर से सत्यापन के दौरान करीब दो हजार लाभार्थी सूची से बाहर हो गए। विभागीय जांच में कुछ लाभार्थियों के आवश्यक दस्तावेज अधूरे मिले, जबकि कुछ आयकरदाता की श्रेणी में पाए गए। इसके बाद उनकी पेंशन का भुगतान तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया। पेंशन बंद होने से कई बुजुर्गों की आर्थिक परेशानी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.