Saharanpur News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो गंभीर घायल
सहारनपुर, अगस्त 24 -- Saharanpur News: नकुड़। शेरमऊ रोड पर भगवानपुर गांव के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में मृतक का साथी और दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां आकाश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ। रामगढ़ तिघरी निवासी आकाश अपने साथी मोहित के साथ बाइक से जा रहा था। भगवानपुर के पास सामने से आई दूसरी बाइक से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर में दोनों बाइक सवारों समेत तीन युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। जांच के बाद चिकित्सकों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोहित का उपचार चल रहा है। दूसरी बाइक पर सवार घायल युवक गंगोह थाना क्षेत्र के ततारपुर गांव का रहने वाला बताया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.