सहारनपुर, नवम्बर 15 -- Saharanpur News: देवबंद। खेड़ा मुगल चौकी क्षेत्र के गांव मकनपुर में दोनाली बंदूक से हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बंदूक से फायर करता दिखाई दे रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो में एक छह सेकेंड और दूसरा चार सेकेंड का है। इनमें युवक हाथ में दोनाली बंदूक लेकर फायरिंग करता नजर आ रहा है। चर्चा है कि दोनों वीडियो दीपावली की रात के हैं। हालांकि यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब बनाए गए। कोतवाली प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। जांच में हर्ष फायरिंग की पुष्टि होने पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...