सहारनपुर, नवम्बर 24 -- Saharanpur News: सहारनपुर। देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा का पर्व आज श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। दीपावली के 15 दिन बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले इस पर्व पर घरों और मंदिरों में दीपदान किया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार प्रदोष काल में दीपदान करना विशेष फलदायी माना जाता है। इस बार प्रदोष काल में दीपदान का शुभ समय शाम 5:08 बजे से 7:47 बजे तक बताया गया है। पूर्णिमा तिथि 24 नवंबर की रात 8:24 बजे तक रहेगी। कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान के साथ ही स्नान, दान-पुण्य और जरूरतमंदों को भोजन कराने का भी विशेष महत्व है। श्रद्धालु इस दिन भगवान की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। वहीं, एक महीने से चल रही प्रभातफेरी का भी आज समापन होगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: देव ...