सहारनपुर, अक्टूबर 11 -- हादसे के बाद पुलिस जांच Saharanpur News: देवबंद। मां शाकंभरी देवी से ज्योत लेकर लौट रहे मेरठ के कुशावाली गांव के चार श्रद्धालुओं की मौत के मामले में पुलिस को अब तक परिजनों की तहरीर का इंतजार है। तहरीर नहीं मिलने के कारण अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस ने हादसे में शामिल कंटेनर के चालक और परिचालक को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि शनिवार सुबह देवबंद में स्टेट हाईवे पर फ्लाईओवर के पास कंटेनर ने श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में अमन, सागर, रमेश उर्फ रिंकू और सतेंद्र की मौत हो गई थी, जबकि एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हुए थे। सभी श्रद्धालु सात अक्टूबर की रात मां शाकंभरी देवी के ...