Saharanpur News: देवबंद में श्रीराम लीला मंचन को हुआ भूमि व बल्ली पूजन
सहारनपुर, सितम्बर 22 -- Saharanpur News: देवबंद। श्री रामा मंडल रामलीला सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित होने वाले श्री रामलीला-दशहरा महोत्सव के लिए सोमवार को भूमि एवं बल्ली पूजन का आयोजन किया गया। रामलीला भवन पर भूमि पूजन भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता, बल्ली पूजन संदीप सिंघल सर्राफ और धर्म ध्वज स्थापना व्यापारी सुशील सिंघल और अरविंद सिंघल ने की। इस दौरान आरएसएस कुटुंब प्रबोधन गतिविधि विभाग संयोजक आशुतोष गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति और आदर्श जीवन के प्रतीक हैं। कहा कि हम सभी को भगवान श्रीराम के दिखाए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। इस दौरान किरयाना एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश गुप्ता, समाजसेवी अशोक गुप्ता, अरुण गुप्ता और राजीव गुप्ता ने भी विचार रखें। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: रामायण मेला समिति के अध्यक्ष बने सुरेंद्र शर्मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.