Saharanpur News: देवबंद में कंटेनर की टक्कर से मेरठ के चार श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल
सहारनपुर, अक्टूबर 10 -- Saharanpur News: देवबंद में शनिवार सुबह तेज रफ्तार कंटेनर ने ज्योत लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मेरठ के सरधना क्षेत्र के गांव कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से 25 लोगों के घायल होने की जानकारी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली में बैठे लोग उछलकर करीब दस फीट दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसा सुबह करीब आठ बजे देवबंद स्टेट हाईवे पर फ्लाईओवर के पास सर्वोदय ज्ञान स्कूल के नजदीक हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालु मां शाकुंभरी देवी की ज्योत लेकर अपने गांव लौट रहे थे। पूरी रात सफर करने के बाद वे देवबंद में चाय-पानी पीने के लिए एक दुकान पर रुके थे। इसी दौरान पीछे से आए कंटेनर ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। आसपास के लोग मदद के लिए प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.