Saharanpur News: देर रात नील गाय की टक्कर से बाइक सवार की मौत
सहारनपुर, सितम्बर 26 -- Saharanpur News: देवबंद स्टेट हाइवे स्थित रोहाना टोल प्लाजा के निकट देर रात नील गाय की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर हो गई। जबकि बाइक पर एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सहारनपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर से लौट रहा था। हादसे में मौत होने से घर में विवाह की खुशियां मातम में बदल गई। थाना फतेहपुर के गांव दलौती मुगल निवासी इखलाक उर्फ काका (44) अपने साथी मोबिन के साथ बाइक पर मुजफ्फरनगर से देर रात घर लौट रहा था। अभी वह रोहाना टोल प्लाजा के निकट ही पहुंचा था कि अचानक खेत से निकली नील गाय बाइक से टकरा गई। जिससे इखलाक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोबिन गंभीर रुप से घायल हो गया। ष्घटना की जानकारी मिलने पर देवबंद कोतवाली पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.