सहारनपुर, अक्टूबर 12 -- Saharanpur News: सहारनपुर। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को महानगर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना कर भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिरों में सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। माता के जयकारों और भक्ति गीतों से मंदिर परिसर गूंजते रहे। महानगर के प्रमुख धार्मिक स्थलों श्रीभूतेश्वर महादेव मंदिर, श्रीबागेश्वर महादेव मंदिर, श्री नारायण पुरी मंदिर और श्री हरिमंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भक्तों ने मां भगवती के समक्ष शीश नवाया और आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: दूसरा नवरात्र : माता ब्रह्मचारिणी के पूजन को उमड़े श्रद्धालु दिल्ली रोड ...