सहारनपुर, नवम्बर 19 -- Saharanpur News: गंगोह। गांव कुण्डा खुर्द निवासी अफसर पुत्र अकबर की तहरीर पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने वादी की परचून की दुकान से गुटखा, बीड़ी, तम्बाकू व रुपये चोरी की घटना का खुलासा करते हुए मुखबिर की सूचना पर नौशाद पुत्र दिलशाद व नदीम पुत्र युसुफ निवासीगण ग्राम शाहपुर को उमरपुर तिराहे के पास ट्यूबवैल से चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किये हुए दो पैकेट गुटके, 02 पैकेट तम्बाकू, 02 बीडी के मण्डल, 10 पैकेट सिगरेट व 1740 की नगदी बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तारी टीम में सोहनवीर सिंह, जितेन्द्र सिंह, एचसी मनोज कुमार, हरेन्द्र धामा, कां. कुलदीप कुमार शामिल रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...