Saharanpur News: दुकान में घुसकर व्यापारी से मारपीट, सरिये से हमला
सहारनपुर, सितम्बर 4 -- Saharanpur News: दुमझेड़ा रोड स्थित सीमेंट-सरिया कारोबारी ने एक युवक पर दुकान में घुसकर गाली-गलौज करने और सरिये के टुकड़े से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम धौलाहेड़ी निवासी सईम पुत्र सत्तार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह चिलकाना में सीमेंट-सरिये की दुकान करता है। आरोप है कि ग्राम धौलाहेड़ी निवासी शाहनजर पुत्र इमरान दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने दुकान में रखा सरिये का टुकड़ा उठाकर उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शाहनजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटनाक्रम की छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.