Saharanpur News: दीवाली कप में मेरठ और दिल्ली की टीमों ने दर्ज की जीत
सहारनपुर, अक्टूबर 26 -- Saharanpur News: सहारनपुर। भूतेश्वर ग्राउंड पर चल रहे नॉर्थ इंडिया दिवाली कप-2026 में रविवार को एंगर बीस्ट मेरठ और एसआरसी क्रिकेट क्लब दिल्ली ने जीत दर्ज की। एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी के आयोजन में मेरठ ने चौहान क्रिकेट एकेडमी सहारनपुर को नौ विकेट से हराया, जबकि दिल्ली ने दृष्टि-11 को चार विकेट से शिकस्त दी। पहले मैच में चौहान एकेडमी ने तरुण चौधरी के 43, युवराज के 32 और विकास के 29 रन की मदद से 157 रन बनाए। अंतरिक्ष ने तीन विकेट लिए। जवाब में अरमान (73) और देवाशीष (71) की बदौलत मेरठ ने 10.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। अरमान मैन ऑफ द मैच बने। दूसरे मैच में दृष्टि-11 ने 151 रन बनाए। अमित वर्मा ने 40 रन बनाए। रोहित ने तीन विकेट लिए। दिल्ली ने माधव गुप्ता (37), रोहित (नाबाद 40) और ऋषभ राज (नाबाद 20) की पारियों से जीत हास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.