Saharanpur News: दीपावली कार्यक्रम में छाया बनारसी साड़ियों का जादू, अष्टलक्ष्मी और महालक्ष्मी का हुआ चयन
सहारनपुर, नवम्बर 3 -- Saharanpur News: सहारनपुर। अग्रवाल महिला संगम द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य में नुमाइश कैंप स्थित ब्लेसिंग में भव्य दिवाली मीटिंग का आयोजन किया गया। बनारस की संस्कृति और परंपरा पर आधारित इस आयोजन में महिलाओं ने बनारसी अंदाज में दीपावली का उत्सव मनाया। सभी सदस्य बनारसी साड़ियों में सज-धजकर पहुंचीं। ऐसा लग रहा था मानो सहारनपुर में ही बनारस उतर आया हो। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापिका ममता सिंघल और मिथिलेश अग्रवाल ने भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद होस्ट अल्पना गुप्ता और मेघा गोयल ने सामूहिक रूप से मां लक्ष्मी की आरती कर कार्यक्रम को भक्तिमय शुरुआत दी। थीम के अनुरूप सभी सदस्यों को अपने हाथों से बनारसी पान खिलाकर स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- Agra News: गुरु रविदास को समर्पित किया दीपावली मेला संस्थापिका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.