सहारनपुर, अगस्त 2 -- Saharanpur News: बड़गांव। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़गांव इंटरचेंज के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के शरीर पर चोटों के निशान मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच कई पहलुओं से शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जड़ौदा पांडा निवासी धीरज उर्फ चाइनीज (35) पुत्र राजपाल के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि धीरज नशे की हालत में एक्सप्रेसवे पर पहुंच गया, जहां किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस अन्य संभावनाओं को भी नजरअंदाज नहीं कर रही है। बताया गया कि धीरज शुक्रवार को किसी काम से बड़गांव आया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। श...