सहारनपुर, अक्टूबर 29 -- Saharanpur News: सहारनपुर। दिल्ली में एक नवंबर को होने वाली कांग्रेस की रैली को कामयाब बनाने के लिए पश्चिमी यूपी में पार्टी ने ताकत जुटानी शुरू कर दी है। अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने बुधवार को सांसद इमरान मसूद के आवास पर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचने का संदेश दिया। पार्टी की कोशिश रैली के बहाने पश्चिमी यूपी में अपना सियासी दम दिखाने की है। सांसद औजला ने बताया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली जनसभा में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और इंडिया ब्लॉक के नेता शामिल होंगे। उन्होंने भाजपा पर वोट चोरी के जरिए सरकार बनाने का आरोप लगाते हुए 'वोट चोर गद्दी छोड़, वोट बचाओ-देश बचाओ' का नारा दिया। यह भी पढ़ें- Mau News: लोकतंत्र में 'वोट' जनता की सबसे बड़ी ताकत कहा कि ...