सहारनपुर, अगस्त 26 -- Saharanpur News: छुटमलपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पति पर दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर फोन पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने फतेहपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सायबा के मुताबिक उसकी पांच साल पहले गांव के ही व्यक्ति से शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे। तीन साल पहले मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया गया। समझाने के बावजूद ससुराल वाले नहीं माने। 23 जून को पति ने फोन पर तीन बार तलाक कह दिया। पीड़िता का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...