Saharanpur News: दस साल बाद दम दिखाएंगे जिले के निशानेबाज
सहारनपुर, जुलाई 6 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। जिले के निशानेबाजों का करीब दस साल का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। लंबे अंतराल के बाद 10 जुलाई को जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें बालक और बालिकाएं अपनी प्रतिभा का दम दिखाएंगे। वर्षों से प्रतियोगिता नहीं होने के कारण कई खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का मौका नहीं मिल पाया था, लेकिन अब नई प्रतिभाओं के लिए जिला स्तर से आगे बढ़ने का रास्ता खुलेगा। जिला रायफल क्लब के डीसी चौहान ने बताया कि विभिन्न कारणों से पिछले एक दशक से जिले में शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित नहीं हो सकी थी। अब खेल विभाग और जिला रायफल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 10 जुलाई को सुबह 10 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-20 वर्ग के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.