सहारनपुर, सितम्बर 23 -- Saharanpur News: नकुड़। गांव नठौडी में दस दिन से बुखार से पीड़ित 17 वर्षीय स्नातक छात्र काकेश की बुधवार शाम मौत हो गई। नकुड़, सहारनपुर और हरियाणा के अंबाला में इलाज के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी चौधरी विपिन कुमार ने बताया कि करीब दस दिन पहले काकेश को बुखार हुआ था। परिजनों ने नकुड़ के एक निजी डॉक्टर से उसका इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद उसे सहारनपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर परिजन काकेश को अंबाला के अस्पताल ले गए। दो दिन पहले जांच में डॉक्टरों ने उसके शरीर में केवल दो ग्राम खून होने की जानकारी दी। डॉक्टरों के जवाब देने के बाद परिजन उसे घर ले आए। बुधवार शाम काकेश ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के मुताबिक काकेश नकु...