सहारनपुर, अक्टूबर 16 -- Saharanpur News: सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र में बीपी की दवा में जहर मिलाकर पति की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगा है। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत के मुताबिक, अस्पताल में भी प्लॉट अपनी बहन के नाम कराने का दबाव बनाकर जान से मारने की धमकी दी गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नकुड़ क्षेत्र के अंबेहटा पीर के मोहल्ला कोटला निवासी सईद ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका बेटा मुर्तजा नदीम कॉलोनी में मेला गुघाल के पास पत्नी फरहाना उर्फ रानी के साथ किराये पर रहता है। सईद के मुताबिक, दो सितंबर 2026 की सुबह करीब छह बजे मुर्तजा मंडी जाने की तैयारी कर रहा था। उसने पत्नी से बीपी की दवा मांगी। आरोप है कि दवा लेने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई...