सहारनपुर, अगस्त 28 -- Saharanpur News: गंगोह। विद्यालय में जूनियर और मिडिल वर्ग की छात्राओं के बीच थ्रो बॉल प्रतियोगिता हुई। जूनियर वर्ग के फाइनल में ब्रह्मपुत्र सदन ने कावेरी सदन को 2-1 से हराकर खिताब जीता। टीम में ऋद्धि आलिया, आराध्या, आराधना चौधरी, आरोही, सिमरन, कृपा और जवाने शामिल रहीं। मिडिल वर्ग में कावेरी सदन ने नर्मदा सदन को 2-0 से हराया। टीम में हर्षिका, निशीथ, चिराशी, जानि, अनु सैनी और इनाया ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता विजेंद्र विश्वकर्मा की देखरेख में हुई। प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। प्रबंध समिति से नीरज गोयल, वरुण गर्ग, स्वाति गर्ग और अंकुर गोयल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विवान गुप्ता का जूनियर नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप के लिए चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...