सहारनपुर, अक्टूबर 30 -- Saharanpur News: सहारनपुर। बारिश के चलते तकनीकी खराबी आने से शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। त्योहार के दौरान बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हकीकत नगर बिजली उपकेंद्र से पोषित फीडरों से संबंधित कॉलोनियों में दोपहर तीन बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों के रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हुए। वहीं, बिजली न आने से त्योहार की तैयारियों में जुटे लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हकीकत नगर उपकेंद्र से जुड़े फीडरों में तकनीकी खराबी के चलते बिजली आपूर्ति ठप होने की समस्या सामने आई। इसके कारण हकीकत नगर, शास्त्री नगर, साकेत कॉलोनी, न्यू साकेत कॉलोनी, पंजाबी बाग, इलाहीपुरा, विनोद विहार और दयाल कॉलोनी समेत करीब 50 से 60 कॉलोनियों में बिजली गुल रही। दोपहर तीन बजे से आपूर्ति बा...