सहारनपुर, अक्टूबर 29 -- Saharanpur News: सहारनपुर। त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 10 अतिरिक्त फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये सभी ट्रेनें सहारनपुर से होकर गुजरेंगी। इनके संचालन से पंजाब, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। विशेष ट्रेनों के संचालन से नियमित ट्रेनों में भीड़ कम करने और यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। रेलवे की ओर से लुधियाना-सहरसा, लुधियाना-दरभंगा, लुधियाना-गया, लुधियाना-कोलकाता और सरहिंद-सहरसा के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनमें से कुछ ट्रेनें तीन-तीन फेरे लगाएंगी, जबकि अन्य निर्धारित तिथियों पर संचालित होंगी। 0-प्रमुख स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूललुधियाना-सहरसा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संख्या 04656 छह...