Saharanpur News: त्योहारों के चलते बाजार में ई-रिक्शा से जाम, दुकानदार और ग्राहक परेशान
सहारनपुर, अक्टूबर 29 -- Saharanpur News: रामपुर मनिहारान। त्योहारों के चलते नगर के मेन बाजार में भीड़ बढ़ने के साथ ही ई-रिक्शा की आवाजाही से जाम की समस्या बनी हुई है। जिससे दुकानदारों से लेकर बाजार में खरीदारी करने वाले ग्राहकों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। त्योहारों के दौरान बाजार में खरीदारी करने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में मेन बाजार में ई-रिक्शा के आने-जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई बार जाम लगने के कारण ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में बड़ी दिक्कत होती है, वहीं दुकानदारों को भी दिक्कत उठानी पड़ रही है। व्यापार मंडल के पदाधिकारी रवि कुमार, धर्मेंद्र तोमर आदि प्रशासन से त्योहारों के दौरान नगर के मेन बाजार में ई-रिक्शा की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग कर चुके हैं। दुकानदार काजी अदनान, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.