सहारनपुर, जुलाई 29 -- Saharanpur News: मिर्जापुर। क्षेत्र के कस्बा मिर्जापुर पौल में दिल्ली यमुनौत्री हाईवे पर एक ट्रक की चपेट में आने से साईकिल सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहंुची और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिये जिला मुख्यालय भिजवाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर थाना व कस्बा निवासी अनस पुत्र अनीस उम्र 18 वर्ष साईकिल पर सवार होकर किसी काम से खुशहालपुर की तरफ जा रहा था। जब वह दिल्ली यमुनौत्री हाईवे पर कस्बे में हाजी इकबाल की कोठी के पास पहुंचा तो सहारनपुर की ओर से आ रहे तेज रफतार एक ट्रक ने उसकी साईकिल को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे अनस की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिये जिला मुख्यालय भिज...