सहारनपुर, अगस्त 28 -- Saharanpur News: अबेहटा। गुरुवार दोपहर बाद अचानक हुई तेज बारिश ने राखी के सजे बाजारों की रौनक बिगाड़ दी। बारिश शुरू होते ही दुकानदारों को दुकानें बंद करनी पड़ीं, जबकि सड़कों पर बिक्री के लिए सजाई गई राखियां भीगकर खराब हो गईं। लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों पर जगह-जगह पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। वहीं खेतों में पानी भर जाने से पशुपालकों के सामने पशुओं के लिए चारा काटने की भी समस्या खड़ी हो गई। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Bhabua News: तेल्हाड़ कुंड के पुल पर चढ़ा वर्षा का पानी यह भी पढ़ें- Bhabua News: रक्षाबंधन को ले बाजार में सजी राखी की दुकानें यह भी पढ़ें- Ghumla News: भरनो में मानसून की पहली जोरदार बारिश, किसानों के चेहरे खिले

हिंदी हिन...