Saharanpur News: तेज बारिश से जलभराव, बिजली आपूर्ति भी रही ठप
सहारनपुर, अगस्त 22 -- Saharanpur News: शुक्रवार को हुई तेज बारिश से नगर की सड़कों पर पानी भर गया, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण नगर और ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। करीब 10 बजे अचानक आसमान में काले बादल छाए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते पीठ बाजार, शिवपुरी कॉलोनी और इकराम मोहल्ले में जलभराव हो गया। मुख्य मार्गों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। अचानक बदले मौसम से गर्मी से भी लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। तेज हवाओं और बारिश के चलते बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, जलभराव से परेशानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.