Saharanpur News: तेज बारिश और हवा के चलते पेड़ टूट कर सड़क पर जा गिरा, पेड़ के नीचे दबकर बाइक सवार घायल
सहारनपुर, अक्टूबर 16 -- Saharanpur News: रामपुर मनिहारान। गुरुवार की सुबह से लगातार हो रही तेज बारिश और हवा के चलते इस्लामनगर रोड पर सत्संग भवन के निकट एक पेड़ टूट कर सड़क के बीचो-बीच जा गिरा। जिससे उसी दौरान वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार पेड़ के नीचे दबकर गंभीर घायल हो गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। सुबह करीब 9:15 बजे तेज हवा और बारिश के चलते सत्संग भवन के पास एक पेड़ टूट कर सड़क के बीचो-बीच गिर गया। उसी दौरान वहां से गुजर रहा मोहल्ला सराय निवासी आस मोहम्मद पेड़ के नीचे दब गया और गंभीर घायल हो गया। उसके बाद एकत्र ग्रामीणों ने बाइक सवार को पेड के नीचे से निकालकर 108 एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.