सहारनपुर, अक्टूबर 6 -- Saharanpur News: देवबंद। देवबंद स्टेट हाइवे पर मेप्लस एकेडमी स्कूल के निकट तेज एवं अनियंत्रित गति से दौड़ रहे ट्रक ने खेत से लौट रहे बाइक सवार किसान बाइक सवार को अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया। जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि राहगिरों ने पीछा कर ट्रक को उपकारागार के निकट पकड़ा भी लेकिन चालक फरार हो गया। गांव जड़ौदा निवासी किसान बॉबी (32) शाम के समय गांव घलौली स्थित खेत से लौट अपने घर आ रहा था। अभी वह मेप्लस एकेडमी स्कूल के निकट ही पहुंचा था कि मुजफ्फरनगर की ओर से तेज एवं अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रक ने बॉबी की बाइक में पीछे से टक्कर मारदी। जिससे बॉबी आगे की तरफ गिर गया और ट्रक ने उसे अपनी चपेट में लेते हुए कुचल दिया। जिससे बॉबी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक तेजी के साथ ट्रक लेकर फरार हो ...